तिलोईः किशुनपुर में मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की 135 वीं जयंती! प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
April 14, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले के तिलोई क्षेत्र के किशुनपुर मजरे रामनगर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाकरगांव के प्रधान प्रतिनिधि रमेश पासी ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब की सामाजिक सोच और संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं।रमेश पासी ने उपस्थित लोगों से बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश पासी के साथ बाबा राम केवल अनशनकारी, तिलोई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष काशी पासी, रामनगर के पूर्व प्रधान श्रीपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कमलेश अग्निहोत्री, राकेश वर्मा, बजरंगी पासी, शिवनायक पासी , नीरज कुमार ,अर्जुन गौतम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक रामरूप पासी ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
