Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में स्टीमर डूबा, 10 लोगों की मौत


उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दर्जन भर लोग लापता बताए जा रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, स्टीमर में लगभग 30 लोग सवार थे। ये हादसे वृंदावन में श्रृंगार घाट के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कई अन्य लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार अभियान चला रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे, जो पंजाब के लुधियाना से मथुरा-वृंदावन घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि स्टीमर यमुना नदी में चल रहा था, तभी अचानक पीपो के पुल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्टीमर संतुलन खो बैठा और पलट गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी में डूबे लोगों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ, जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ ने भी लिया है। उन्होंने कहा- "जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |