Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: 05 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल सवार 03 शातिर तस्कर गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना कछवां एवं एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्ष के रुप में कार्यरत् सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन) के नेतृत्व में थाना कछवां व एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कछवां अन्तर्गत भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार 03 अभियुक्तों 1.इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला पुत्र स्व.अनिल सिंह 2.विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व.महेश सिंह व 3.अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही पुत्र जगनरायण सिंह निवासीगण ग्राम बरैनी थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01.170 किग्रा अवैध मादक पदार्थ(डक्ड।),04 मोबाइल फोन व 600ध्- नकद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है तथा मोटरसाइकिल का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |