Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गैस वितरण व्यवस्था को लेकर जि0पं0 अध्यक्ष ने उठाई आवाज


अमेठी। जनपद में गैस वितरण प्रणाली को लेकर बढ़ती अव्यवस्थाओं के बीच भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने जिलाधिकारी अमेठी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने इसे वर्तमान समय की ष्सबसे ज्वलंत समस्याष् बताते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता जताई है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू नहीं की जा रही है, जबकि काउंटर पर बिक्री जारी है। इससे आम लोगों को लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। राजेश मसाला ने यह भी उल्लेख किया कि कई स्थानों पर डिलीवरी की पर्ची तो काट दी जाती है, लेकिन उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता। परिणामस्वरूप जरूरतमंद लोग पूरा दिन लाइन में लगे रहते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्था से न केवल उपभोक्ता परेशान हैं, बल्कि सरकार और प्रशासन की छवि भी प्रभावित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |