बांग्लादेश vs पाकिस्तान! पाकिस्तान ने जीता टॉस, बांग्लादेश कर रही है पहले बल्लेबाजी
March 15, 2026
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा और आखिरी मैच ढाका के मीरपुर स्थित शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को मेजबान बांग्लादेश ने एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में पाकिस्तानी टीम ने शानदार तरीके से वापसी करने के साथ डकवर्थ लुईस नियमानुसार 128 रनों से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। ऐसे में इस सीरीज का तीसरा मैच अब दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया है।
पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया साथ ही प्लेइंग 11 में भी तीन बदलाव का ऐलान किया। शाहीन ने टॉस के समय बताया कि हमारे 2 खिलाड़ी चोटिल हैं तो वहीं वसीम जूनियर को हमने आराम देने का फैसला लिया है। इसमें गाजी गोरी और साद मसूद को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं बांग्लादेश टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पिछले मुकाबले में शर्मनाक हार के बाद भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है।
यहां पर देखें तीसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
बांग्लादेश - सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
