Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पापा बनने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव


सूर्यकुमार यादव पिता बनने वाले हैं, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी प्रग्नेंट है. उनके बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खबर आई थी कि सूर्यकुमार की पत्नी प्रग्नेंट है, लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने से इसकी पुष्टि हो गई है. सूर्या और देविशा को करीब 10 साल हो गए हैं.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. बेबी शॉवर के प्रोग्राम से एक दिन पहले ही सूर्यकुमार आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और कोच गौतम गंभीर के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर गए थे. उनके पास वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी थी. सभी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया.

वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी का हाथ पकड़े हुए हॉल में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि सूर्यकुमार और देविशा की शादी 7 जुलाई, 2016 को हुई थी. तब सूर्या सिर्फ आईपीएल में खेलते थे. शादी से करीब 5 साल बाद सूर्या ने इंटरनेशनल डेब्यू किया.

सूर्यकुमार यादव अभी टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में ही भारत ने ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीता. भारत पहला देश बना, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीता. इसी के साथ लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भी भारत पहला देश है.

सूर्यकुमार अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे, वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. इंटरनेशनल करियर की बात करें तो सूर्या ने 113 टी20 मैचों में 3272 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में वह 4 शतक और 25 अर्धशतक लगा चुके हैं. 37 वनडे मैचों में उन्होंने 773 रन बनाए हैं. इसके आलावा उन्होंने 1 टेस्ट भी खेला है. आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने 166 मैचों में 4311 रन बनाए हैं. आईपीएल में सूर्या 2 शतक और 29 अर्धशतक लगा चुके हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |