भारत vs न्यूजीलैंड ! भारत की धमाकेदार बल्लेबाजी! अब न्यूजीलैंड को चाहिए 256 रन
March 08, 2026
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इस वक्त टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेल रही हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। यानी अब न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने हैं। ये काफी मुश्किल लक्ष्य है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी कम नहीं है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर नजर है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। आखिर में शिवम दुबे ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि आज उनकी टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो टीम पिछले मैच में खेली थी और जीत दर्ज की थी, वही इस मैच में भी खेल रही है। लाइव स्कोर के साथ साथ आप यहां हिंदी में हर बॉल की कमेंट्री भी पढ़ सकते हैं। यानी आपको अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जहां भारतीय टीम ने केवल एक मैच हारा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दो मैच हारी है। अब देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है। जिस तरह का प्रदर्शन दोनों टीमों का अब तक रहा है, उससे पता चलता है कि मैच काफी रोचक होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मुकाबला हो जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए हैं। अब न्यूजीलैंड को अगर इस साल का टी20 विश्व कप जीतना है तो उन्हें 256 रन बनाने होंगे। ये लक्ष्य काफी मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम कैसी बल्लेबाजी करती है।
हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। हार्दिक ने एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर फिलहाल 19वें ओवर में 227 रन हो गया है। कुल पांच विकेट गिर चुके हैं।
