Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अभिषेक की सुनामी में उड़े कीवी गेंदबाज, फाइनल में मचा दी बल्ले से तबाही


भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। फाइनल मैच में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद जब गेंदबाजी का फैसला लिया तो उन्हें अपने बॉलर्स से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिनके फॉर्म को लेकर पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे थे उनके बल्ले से खिताबी मैच में सुनामी पारी देखने को मिली, जिसने टीम इंडिया को एक तेज शुरुआत देने का काम किया। अभिषेक फाइनल मुकाबले में 52 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी।

अभिषेक शर्मा पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा सभी की नजरें थी, जिसमें उन्होंने शुरुआती 2 ओवर्स में थोड़ा संभलकर खेलने के साथ पिच को समझा। अभिषेक ने इसके बाद तीसरे ओवर से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया जिसमें उन्होंने फिर ब्रेक नहीं लगाया। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में जब 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया तो उसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबले में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने इस मामले में इंग्लैंड के जैकब बेथेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबले में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा (भारत) - 18 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
जैकब बेथेल (इंग्लैंड) - 19 गेंदें बनाम भारत (साल 2026)
फिन एलन (न्यूजीलैंड) - 19 गेंदें बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2026)
युवराज सिंह (भारत) - 20 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2007)
माइक हसी (ऑस्ट्रेलिया) - 22 गेंदें बनाम पाकिस्तान (साल 2010)
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पावरप्ले में 51 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद अब अभिषेक शर्मा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में 51 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों में ये संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है जो अभिषेक शर्मा ने लगाई है।

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी'
युवराज सिंह - 12 गेंदें बनाम इंग्लैंड (साल 2007)
अभिषेक शर्मा - 18 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
केएल राहुल - 18 गेंदें बनाम स्कॉटलैंड (साल 2021)
रोहित शर्मा - 19 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2024)
युवराज सिंह - 20 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2007)
ईशान किशन - 20 गेंदें बनाम नामीबिया (साल 2026)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |