छोटे भाई कुंवर चंदौली के सकलडीहा और मिर्जापुर के लालगंज में किराये का कमरा लेकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ (नौगढ़वा) गांव में पति और भांजे (बहन के लड़के) के साथ मिलकर महिला मित्र ने चंदौली के प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य 51 की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसके ही वाहन से शव को ले लाकर मिर्जापुर जिले के सिरसी डैम के पास खाई में फेंक दिया। ड्राईवर को डरा-धमकाकर चुप रहने की हिदायत दी गई और इसे पीडीडीयू नगर ले जाकर छोड़ दिया।
शव फेंकने के लिए प्रॉपर्टी डीलर के वाहन का किया गया इस्तेमाल, चालक को जान से मारने की धमकी देकर पीडीडीयू नगर छोड़ा, चार दिन मिला शव कुंवर मौर्य, की जानकारी हुई तो उन्होंने शव की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने बड़े भाई घासी मौर्य की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मिर्जापुर के सिरसी डैम के पास से शव को बरामद किया। चंदौली जिले के धानापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में घोरावल पुलिस जुट गई है आरोपियों की तलाश कर रही है। घासी मौर्य ने तहरीर दी कि उनके छोटे भाई कुंवर चंदौली के सकलडीहा और मिर्जापुर के लालगंज में किराये का कमरा लेकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सकलडीहा के ही टिमीलपुरा निवासी रोहित ,रमन उन्हीं के साथ रहकर उनकी कार चलाता था। 25 मार्च को वह उनके घर आया और लालगंज में अक्सर उसे लेकर घोरावल क्षेत्र के पेड़ (नौगढ़वा) आते थे। यहां उनका लीलावती के घर आना जाना लगा रहता था।तहरीर में दावा किया गया है कि वह अक्सर पूरी रात वहां रुकते थे। 22 मार्च की शाम छह बजे वह उसे लीलावती के घर खाना खाया। इसके बाद चालक गाड़ी में आकर सो गया, जबकि कुंवर कमरे में चला गया। रात पौने एक बजे लीलावती ने आकर गाड़ी का दरवाजा खुलवाया और बताया कि उन्होंने उसके मालिक की हत्या कर दी है। इसी बीच उसका भांजा (उसकी बहन का लड़का) मिर्जापुर के दीपनगर थाना के पड़रिया निवासी चंद्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य बगल वाली सीट पर बैठ गया लीलावती,उसके पति साहच लाल ने कुंवर का शव रख दिया। उसे डराते-धमकाते हुए सिरसी डैम लो गए।वहां शव को एक पत्थर से बांधा और कुछ दूर आगे ले जाकर एकल पुलिया के पास गहरी खाई में फैकल दिया। उसके बाद आरोपी उसे लालगंज ले गए। वहां से चंदौली के पीडीडीयूनगर लेकर पहुंचे। रास्ते भर उसे धमकाते रहे कि किसी को घटना के बारे मे बताने पर उसकी भी हत्या कर शव फेक देगे।
