सोनभद्र। दो दिवसी, चौथा सोनभद्र पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के द्वारा आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पेट्रोलियम मंत्री के प्रतिनिधि ई0पी0 टैटी व पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के ललित वत्स व सेक्रेटरी संदीप सकारिया सहित घोरावल विधायक अनिल मौर्या, पूर्व राज्यसभा सांसद व सोनभद्र आर्चरी संघ के अध्यक्ष राम सकल मौजूद रहे। वही पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा चौथी बार इस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा 25 लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया गयाहै। आर्चरी संघ के जिला अध्यक्ष राम सकल ने बताया कि कुल 34 जिलों की खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमे कुल 296 लड़के और 130 लड़कियों ने प्रतिभाग किया है। जिले में यह पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा चौथी बार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामशकल ने बताया कि कुल 34 जिलों के कुल 426 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है जिसमे 296 बालक खिलाड़ी है जबकि शेष बालिका खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया है वही तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 300 प्रतिभागियों के लक्ष्य रखा गया था लेकिन कुल 426 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है इसके साथ ही उनका कहना है कि विजेता टीम को नकद पुरस्कार के साथ ही आर्चरी किट का भी वितरण किया जाएगा।इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता,कोषाध्यक्ष टीटू मेहता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
!doctype>
