Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: तेज रफ्तार डंपर ने सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी रोड पर बिखरा सीमेंट।

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने सीमेंट लदे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।यह घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिछी गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार डंपर की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |