Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: डिजायर कार के साथ 10 किलो गांजा बरामद महिला तश्कर गिरफ्तार।

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा और एक डीजायर कार के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना म्योरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मीरा देवी उर्फ गुड़िया (48 वर्ष) पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर, हाल पता पूर्वी परासी थाना अनपरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के पास से एक बोरी में रखे 10 पैकेटों में कुल 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक डीजायर कार (संख्या UP64AV3973), दो मोबाइल फोन और नगद रुपये भी बरामद किए गए।पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू के साथ मिलकर अवैध गांजा की तस्करी करती थी। सुरेन्द्र यादव द्वारा ही उसे और लल्लन कुमार रवानी को गांजा देकर अनपरा पहुंचाने के लिए कहा गया था, जहां इसे एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था। गांजा पहुंचाने के बदले उन्हें अच्छी रकम मिलती थी और इसी अवैध कमाई से लल्लन कुमार रवानी ने बरामद डीजायर कार खरीदी थी।पुलिस के अनुसार इस मामले में लल्लन कुमार रवानी पुत्र मोहन कुमार रवानी निवासी महुली जरहा थाना म्योरपुर तथा सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू पुत्र बुधराम यादव निवासी अंजानी थाना बीजपुर को वांछित किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।अभियुक्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष म्योरपुर रामदरश राम, उपनिरीक्षक गुलाब सोनकर, महिला हेड कांस्टेबल संगीता पाठक और कांस्टेबल शिवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |