Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल ने मलेरिया ट्रीटमेन्ट कार्ड को किया लॉच।

सोनभद्र। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी बी0एन सिह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, प्रचार्य राज्य स्वायत्तशासी चिकित्सा महाविधालय, सोनभद्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र के द्वारा संयुक्त रूप से मलेरिया ट्रीटमेन्ट कार्ड को लॉच किया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि मलेरिया ट्रीटमेन्ट कार्ड के प्रयोग से मलेरिया रोगियों का ट्रैकिंग एवं आमूल उपचार की सूचना रखना आसान हो गया। सभी ब्लॉक के लैब टेक्नीशियन के द्वारा मलेरिया रोगियों का मलेरिया ट्रीटमेन्ट कार्ड भरा जायेगा तथा आशा के द्वारा रोगी का आमूल उपचार सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर मलेरिया ट्रीटमेन्ट कार्ड के लॉच किये जाने के क्रम में मण्डलायुक्त ने मलेरिया प्रभावित जनपद सोनभद्र के लिये इस कार्ड को अत्यन्त उपयोगी बताया। 
इस दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की  अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय प्रथम अर्न्त्तविभागीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समस्त सहयोगी विभाग जैसे चिकित्सा विभाग, ग्राम विकास विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, सूचना विभाग इत्यादि विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दस्तक अभियान दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जायेगा। संचारी अभियान के अर्न्तगत् समस्त विभागों द्वारा जनजागरूकता के माध्यम से लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय तथा बुखार आने पर क्या करें क्या ना करें का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा तथा दस्तक अभियान के दौरान आशा, ऑगनबाड़ियों के द्वारा गृह भ्रमण कर बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, आई०एल०आई० इत्यादि रोगियों की लाइन लिस्टिंग की जायेगी साथ ही कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर पोषाहार उपलब्ध कराया जायेगा तथा आवश्यकता अनुसार एन०आर०सी० सन्दर्भन एवं आभा आई०डी० सृजन का कार्य किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यावाही करना सुनिश्चित करेगें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना के समय बच्चों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करें, हाथ धोने के तरीके तथा पूरी बॉह का यूनिफार्म पहने हेतु प्रेरित करें एवं बच्चों को हाथ धोने के तरीके, बुखार आने पर  क्या करें क्या ना करें इत्यादि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करें तथा समस्त प्राइमरी एवं माध्यमिक विद्यालयों में साबुन अथवा हैण्डवॉश अवश्य उपलब्ध हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |