कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों मे कार्यरत रसोइयों के मानदेय भुगतान हेतु धनराशि की स्वीकृति एवं अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस संबंध मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने अवगत कराया कि रसोइयों को समयबद्ध मानदेय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनराशि पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से सीधे उनके खातों मे स्थानांतरित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के कार्यरत रसोइयों हेतु देय मानदेय 4,34,000ध्-, सामान्य एवं अन्य जाति के कार्यरत रसोइयों हेतु देय मानदेय 68,72,000ध्- है। इस प्रकार रसोइयों के लिए कुल देय मानदेय धनराशि 73,06,000ध्- निर्धारित की गई है।
रसोइयों के मानदेय मद मे कुल उपलब्ध धनराशि 1,14,21,134ध्- (रुपये एक करोड़ चैदह लाख, इक्कीस हजार एक सौ चैंतीस मात्र) है, जिसमें से वर्तमान मे ₹ 73,06,000ध्- (रुपये तिहत्तर लाख छह हजार मात्र) की धनराशि रसोइयों के खातों मे प्रेषित की जाएगी। उक्त भुगतान के पश्चात 41,15,134ध्- (रुपये इकतालीस लाख पंद्रह हजार एक सौ चैंतीस मात्र) की धनराशि अवशेष रहेगी।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह समस्त भुगतान पी०एफ०एम०एस० प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी एवं त्वरित प्रक्रिया द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा जिससे रसोइयों को समय पर उनका मानदेय प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन रसोइयों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
