Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बेटी संग दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता, हुईं इमोशनल


यूएस-इजराइल-ईरान टेंशन की वजह से दुबई की सारी प्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. कई एक्टर्स दुबई में फंस गए हैं. अब एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बताया कि वो भी दुबई में हैं. वो अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो बहुत इमोशनल नजर आईं.

लारा ने वीडियो में बताया कि वो दुबई में बेटी सायरा के साथ हैं. लारा ने बताया, 'पिछले 3 साल से दुबई मेरा घर है. मैं ज्यादातर समय यहीं बिताती हूं. मैं तब से यहां हूं जब इजराइल-ईरान जंग शुरू हुई. मैं ब्रांड शूट के लिए दुबई में हूं. तभी मैंने स्टूडियो के ऊपर धमाकों और मिसाइल की आवाज सुनी. हम स्टूडियो से भागे. मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखी. पिछले कुछ टेंशन से भरे रहे हैं. मेरे पति महेश काम से बाहर हैं. हम बहुत नर्वस हैं. ये सब डरावना है. धमाके हो रहे हैं. जेट्स ऊपर से उड़ रहे हैं. हम सुरक्षित जगह पर रहते हैं लेकिन धमाकों से खिड़कियां हिल जाती हैं.'

आगे लारा ने कहा, 'UAE सरकार अच्छा काम कर रही है. वो सभी को संभाल रही है. जो लोग बाहर न जाने के ऑप्शन पर भी देश चला रहे हैं, सम्मान की बात है.'

इस वीडियो में लारा इमोशनल नजर आईं. उन्होंने कहा कि वो भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं. लारा की पोस्ट पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक्टर सुधांशू पांडे ने लिखा- लारा मेरी प्रिय, आप वहां फंसी हैं. सब ठीक हो जाएगा. स्ट्रॉन्ग रहिए. ये भी जल्द खत्म होगा.

बता दें कि सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी दुबई में फंस गई थीं. सोनल ने पीएम मोदी से मदद भी मांगी थी. अब वो इंडिया वापस आ गई हैं. बता दें कि अब एक्टर सोनू सूद भी मदद के लिए आगे आए हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |