शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक
March 05, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सानिया चंदोक के साथ 7 फेरे लिए. 03 मार्च को महालक्ष्मी रेस कोर्स में मेहंदी का निजी फंक्शन हुआ. मेहंदी की रस्म में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की.
इसी तरह शादी में भी कई दिग्गजों मेहमान के तौर पर नजर आए, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल रहे. तो आइए जानते हैं कि इस शादी में शिरकत करने वाले मेहमान कौन-कौन से रहे.
बता दें कि अर्जुन की शादी के फंक्शन में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा चयनकर्ता अजीत अगरकर भी नजर आए. इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ दिखे. इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, सुरेश रैना वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल रहे.
शादी के लिए तमाम राजनीतिक हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं. इस तरह अर्जुन की शादी का समारोह काफी भव्य रहा.
गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं. वह मुंबई के उद्योगपति रवि घाई की पोती हैं. सानिया एक पेट केयर ब्रांड का मालिकाना हक रखती हैं, जहां पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इस तरह की चीजें होती हैं.
आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ में अर्जुन को कितने मौके मिलते हैं और वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.
