प्रतापगढः मासूम के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
March 05, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज कोतवाली के एक गांव में साढ़े चार वर्ष की मासूम के अपहरण को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि मासूम कुछ ही देर में गांव के एक बाग में मिल गयी। मासूम की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बुधवार को शाम करीब साढ़े सात बजे वह दरवाजे पर खेल रही थी। इस बीच गांव का ही आरोपी हरकेश पटेल का पुत्र विकास पटेल उसे दरवाजे से अपहृत कर उठा ले गया। परिजनों की खोजबीन में मासूम कुछ देर बाद बाग में मिली। तहरीर के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना को लेकर गांव तथा आसपास आक्रोश का भी माहौल देखा जा रहा है।
.jpg)