Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः डाल टूटने से बच गयी जान


प्रतापगढ़। जाको राखे सांईयां मार सके न कोय की कहावत आत्मा हत्या के प्रयास को विफल कर गयी। जिले में उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा उपाध्यायपुर में एक भटठे पर लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसा नगर के दुबे का पुरवा निवासी दिनेश तिवारी 30 पुत्र लालता प्रसाद श्रमिक है। बुधवार की सुबह पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसके बाद युवक भटठे के समीप झुग्गी से निकलकर कहीं चला गया। शाम साढे तीन बजे ग्रामीणों द्वारा परिजनों को पता चला कि कुसौली गांव के बगल बेरहा का पुरवा के पास एक पीपल की डाल में युवक ने गले में झंडी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अचानक वह डाली टूटकर गिर गयी। इससे युवक की जान बच गयी। हालांकि उसे कुछ चोटें आ गयी। मौके पर उदयपुर पुलिस पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की सहायता से सांगीपुर सीएचसी पहुंचवाया। यहां कमर में गंभीर चोट के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |