Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीजेपी के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री


असम कांग्रेस को चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. नागांव लोकसभा सांसद और वरिष्ठ नेता प्रद्योत बोरदोलोई ने कल कांग्रेस से अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों के मुताबिक, आज यानी बुधवार को करीब 11 बजे वे असम BJP के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में BJP में शामिल हो सकते हैं.

प्रद्योत बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा. एक लाइन के इस पत्र में उन्होंने लिखा, 'अत्यधिक दुख के साथ आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.' उन्होंने पार्टी में ‘अपमान’ और असंतोष का हवाला दिया है.

सूत्र बताते हैं कि आज उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई भी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं. प्रतीक बोरदोलोई असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में मार्गेरिटा सीट से नामित थे. अगर दोनों पिता-पुत्र BJP में शामिल होते हैं तो पार्टी उन्हें दो बड़ी सीटें दे सकती है. सूत्रों के अनुसार, प्रद्योत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने की संभावना है. उनके बेटे प्रतीक को मार्गेरिटा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

असम BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही प्रद्योत बोरदोलोई को खुला न्योता दे रखा है. हिमंता सरमा ने कहा था कि भूपेन बोरा की तरह बोरदोलोई का भी स्वागत किया जाएगा और उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा.

प्रद्योत बोरदोलोई कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय थे. वे पूर्व मंत्री रह चुके हैं और दो बार लोकसभा सांसद चुने गए. उनका जाना असम कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, खासकर जब विधानसभा चुनाव अप्रैल 2026 में होने वाले हैं. यह घटना असम की राजनीति में हलचल मचा रही है. BJP इसे कांग्रेस के टूटने का संकेत बता रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |