प्रतापगढः सत्येंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष व महासचिव बने नवीन श्रीवास्तव! अध्यक्ष पद निर्विरोध वहीं उपाध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत
March 29, 2026
प्रतापगढ़। शहर स्थित वत्स होटल में रविवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र प्रताप सिंह (बादल) निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य प्रमुख पदों पर भी सर्वसम्मति रही। महासचिव पद पर नवीन श्रीवास्तव, सचिव पद पर देवेन्द्र नारायण मिश्र, संगठन मंत्री के रूप में अब्दुल मुहीब, कोषाध्यक्ष पद पर अंशुमान सिंह (अंशु) तथा प्रेस प्रवक्ता पद पर आसिफ मुराद सिद्दीकी निर्विरोध चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मुकाबला देखने को मिला। इसमें शेष नारायण यादव ने 40 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी जगन्नाथ बरनवाल को भारी मतों से पराजित किया, जिन्हें 18 मत मिले। चुनाव समिति में मो. शरीफ खान, जगत बहादुर सिंह, आशीष गौतम व पंकज दुबे शामिल रहे। चुनाव समिति के सदस्य जगत बहादुर सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम से संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उक्त अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार दीपेन्द्र तिवारी, मान्यता प्राप्त पत्रकार अजय कुमार पांडेय, प्रदीप मिश्र, मनोज तिवारी, शैलेश मिश्र, अरविन्द पांडेय, अरविन्द चतुर्वेदी, प्रवीण कुमार, पंकज दुबे, अरविन्द दुबे, सिद्धार्थ ओझा, अजय मिश्र, राकेश मिश्र, जयवीर सिंह,प्रमोद सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
