Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: थूकने के विवाद में पिता पुत्र घायल मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे शनिवार को थूकने के विवाद में पडोडियों ने पिता पुत्र की जमकर पीट पीट कर घायल कर दिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित कृष्णापल्ली, आलमबाग निवासी वीरेन्द्र सिंह पाल पुत्र राम समुझ पाल ने बताया 28 मार्च शनिवार शाम पडोसी जे.पी. मौर्या और उनकी पत्नी संगीता मौर्या थूकने को लेकर विवाद करने लगे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान मौके पर मौजूद अमित यादव का एक किरायेदार ऋषि मौर्या भी उनके साथ मिल गया और सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दूध की डोलची से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता को भी धक्का देकर गिरा दिया गया और लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान जब आसपास के लोगों को बुलाया गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके पश्चात उसने प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |