Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ


कन्नौज। रामानंद कटियार प्रदेश महासचिव के पैतृक ग्राम ढिपारा अमोलर जनपद कन्नौज में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ बड़े ही भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा का वाचन वृंदावन के पूज्य भागवत आचार्य पंडित ज्ञानेश गौड़ के श्रीमुख से प्रारंभ हुआ जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय डाक्टर सरित द्विवेदी जिलाध्यक्ष नर्सिंग होम एसोसिएशन कन्नौज जीतू तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष, भाजपा राहुल पाल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि छिबरामऊ तथा आकाश शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजकों की ओर से सभी इष्ट मित्रों एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई इस सूचना को व्यक्तिगत निमंत्रण मानते हुए 14 मार्च से 20 मार्च तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें। साथ ही 21 मार्च को आयोजित विशाल भंडारे में भी सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर प्रसाद ग्रहण करने का सादर अनुरोध किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |