Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राहुल रामकृष्णा के भाई का पैराक्वाट जहर से निधन


तेलुगु एक्टर राहुल रामकृष्ण अपने भाई के गुजर जाने का दुख मना रहे हैं। उनके भाई की मौत पैराक्वाट जहर की वजह से हुई। 'अर्जुन रेड्डी' में अपने रोल के लिए मशहूर इस एक्टर ने सोशल मीडिया पर यह दिल तोड़ने वाली खबर शेयर की। उन्होंने इस बात पर हैरानी और चिंता जताई कि यह जहरीला चीज इतनी आसानी से कैसे मिल जाता है। रामकृष्ण ने X (ट्विटर) पर इस दुखद घटना के बारे में बात की और अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। ​​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को टैग करते हुए, उन्होंने जहर के मामलों की बढ़ती संख्या का जिक्र किया और ज्यादा सख्त नियम बनाने की मांग की।

उन्होंने लिखा, 'माननीय महोदय @TelanganaCMO @PMOIndia, आज मैंने पैराक्वाट जहर के कारण अपने भाई को खो दिया। यह बेहद जानलेवा है और इसका बड़े पैमाने पर लोग खुदकुशी करने के लिए गलत इस्तेमाल करते हैं। मैं यह देखकर हैरान हूं कि यह हर जगह कितनी आसानी से उपलब्ध है। डॉक्टरों के पास इतने ज्यादा मामले आ रहे हैं कि वे भी परेशान हो गए हैं। कृपया इसे जल्द से जल्द बैन करें - लोगों की जान बचाएं।'

पैराक्वाट एक खतर खरपतवारनाशक है, जिसका इस्तेमाल खेती-बाड़ी में खरपतवारों को खत्म करने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह मनुष्यों के लिए अत्यंत खतरनाक है। थोड़ी सी मात्रा भी निगलने पर शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे मुंह, पाचन तंत्र और फेफड़े प्रभावित होते हैं और अक्सर सांस लेने में कठिनाई होती है। यह जहर तेजी से फैलता है। हैरानी की बात यह है कि पैराक्वाट जहर का इलाज बहुत मुश्किल से हो पाता है।

रामकृष्ण तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने थारुन भास्कर धस्सीम द्वारा निर्देशित शॉट फिल्म सैनमा से अपने करियर की शुरुआत की और जयम्मू निश्चयमु रा (2016) के साथ फीचर फिल्म की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, उन्हें विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से पहचान मिली। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें भारत अने नेनु, गीता गोविंदम, अला वैकुंठपूर्मुलु और जथि रत्नालु शामिल हैं। वह एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर का भी हिस्सा थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |