आईपीएल 2026 के पहले ही मैच भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका
March 27, 2026
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके पास आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में नया इतिहास रचने का मौका होगा। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें दो विकेट की जरूरत है।
आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सबकी नजरें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर रहेंगी। वह आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो अब तक कोई भी तेज गेंदबाज ने नहीं बना पाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सिर्फ 2 विकेट लेते ही वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक आईपीएल में 190 मैचों में 198 विकेट अपने नाम हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार पांच विकेट हॉल और 2 बार चार विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने अब तक आईपीएल में 174 मैचों में 221 विकेट अपने नाम हैं। वह 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। ऐसे में आगामी मैच में भुवी इस एलिट लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने के लिए उन्हें सिर्फ दो विकेट चाहिए। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में सुनील नरेन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 189 मैचों में 192 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला के नाम 192 मैचों में 192 विकेट है।
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2025 में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और RCB के खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे। उन्होंने आईपीएल फाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और दो विकेट चटकाए थे। भुवी अब इस आईपीएल सीजन में भी गेंद के साथ जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। अब देखना ये होगा कि पहले मैच में वह इस उपलब्धि को हासिल कर पाते हैं या नहीं।
