Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः “नारी सम्मान से ही राष्ट्र महान”! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अटेवा की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु ने वीडियो कॉल से दी शुभकामनाएं


प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच, प्रतापगढ़ की बैठक कचहरी प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजिका  पार्वती विश्वकर्मा ने की तथा संचालन सदर उपाध्यक्ष महेशमणि ने किया।

इस अवसर पर अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रतापगढ़ की मातृशक्ति को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति देश की आन-बान-शान है और राष्ट्र की हर उपलब्धि में महिलाओं का अमूल्य योगदान है।

जिला अध्यक्ष सी.पी. राव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा अटेवा को न्याय पंचायत स्तर तक सक्रिय किया जाए। उन्होंने बताया कि सेवारत शिक्षकों को टेट से राहत दिलाने के लिए अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के निर्देशन में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अटेवा की भूमिका सदैव अग्रणी रहेगी। उन्होंने बताया कि 9 से 15 मार्च तक जनपद के शिक्षक टेट से राहत के लिए माननीय प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड एवं ई-मेल भेजेंगे, जिसके लिए सभी ब्लॉकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से संगठित होकर समाज एवं संगठन में अपनी भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विमल ने स्नातक मतदाता सूची को प्राथमिकता के आधार पर ब्लॉकवार अलग करने की बात कही, जबकि विश्वदीप सिंह ने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अखिलेश प्रतापगढ़ी ने गीत के माध्यम से महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि लक्ष्मणपुर ब्लॉक संगठनात्मक कार्यों में सदैव अग्रणी रहेगा, जबकि सदर ब्लॉक अध्यक्ष बसंत सरोज ने अटेवा संगठन को हर परिस्थिति में मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की आवाज को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। जिला कैडर सहप्रभारी जे.के. शर्मा ने सभी साथियों से संगठन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आह्वान किया। मानधाता ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी उच्च नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

संयोजिका सण्डवा चंदिका  रानी सरोज ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा, वहीं शोभा शर्मा ने कहा कि अटेवा संगठन में महिलाओं का सम्मान और स्वाभिमान सदैव सुरक्षित है।

बैठक में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा,  अंजू लता, राम सजीवन सरोज, जयराम वर्मा (ए.आर.पी. नगर), संतोष यादव (ए.आर.पी. बाबा बेलखरनाथ) सहित अनेक पदाधिकारियों एवं साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |