Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः नवदिया मरौरी में अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार विवाद! ग्राम प्रधान पर लाखों की धनराशि गबन का आरोप, अमृत सरोवर बदहाल


बीसलपुर। बिलसंडा विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवदिया मरौरी में अमृत सरोवर के जीर्णोद्धार के नाम पर भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ममता देवी ने सरकारी धनराशि को ठिकाने लगाकर अमृत सरोवर के वास्तविक सुधार कार्य को नजरअंदाज किया।

ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए सरकार द्वारा भेजी गई लाखों रुपये की राशि खर्च दिखा दी गई, लेकिन वास्तविकता में सरोवर आज भी बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार, पीली ईंटों से अधूरे निर्माण कार्य की स्थिति देखकर लोगों में आक्रोश है।खण्ड विकास अधिकारी ने भी पकड़ा अधूरा काम सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान पीली ईंटों से हो रहे अधूरे कार्य को खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने मौके पर पकड़ लिया था। इसके बावजूद मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि बाद में ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने आपसी सांठगांठ कर पूरे प्रकरण को दबा दिया और अमृत सरोवर की धनराशि का बंदरबांट कर लिया। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो अमृत सरोवर के नाम पर हुए लाखों रुपये के घोटाले की परतें खुल सकती हैं।

फिलहाल, अमृत सरोवर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है और विकास कार्यों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेकर जांच कराता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |