गौरीगंजः विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मिली लाश
March 16, 2026
गौरीगंज/अमेठी। होली पर मायके आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 150 मीटर दूर खेत में लाश मिलने से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल, यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव का है. यहां रहने वाली 26 वर्षीय रेखा पत्नी मंशाराम पुत्री सोमई का शव गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर नंद कुमार यादव के गेहूं के खेत में मिला है. स्थानीय लोगों द्वारा मामला की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. वहीं, पिता सोमई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी रात में शौच के लिए निकली थी, जिसका आज सुबह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर नंद कुमार यादव के खेत के शव मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. घटना के खुलासे के लिये चार टीमें गठित की गई है।
.jpg)