प्रतापगढः ब्रह्मदेव जागरण मंच का मंगरौरा ब्लॉक में हुआ विस्तार ! पंडित राजा राम तिवारी अध्यक्ष व पंडित हरि प्रसाद मिश्र बने महामंत्री
March 14, 2026
कोहड़ौर/प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव जागरण मंच संगठन को विस्तार देने के उद्देश्य से ब्रह्मदेव जागरण मंच ब्लॉक मंगरौरा का गठन शनिवार को पंडित बब्बन पाण्डेय के संयोजकत्व में मंगरौरा ब्लॉक स्थित तिवारीपुर कला की आहुत बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने सभी को समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया । इस दौरान जिला अध्यक्ष पंडित श्री प्रकाश दुबे ने सर्वसम्मति से अवकाश प्राप्त जिला जज पंडित गोपाल जी तिवारी की उपस्थिति में पंडित राजाराम तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष ,पंडित हरि प्रसाद प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य महामंत्री ,पंडित लाल बिहारी मिश्र संगठन मंत्री व पंडित विनायक दत्त तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य को संगठन का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे पूर्व कोतवाल ने सभी से गरिमा के अनुरूप कार्य करने का निवेदन किया साथ ही एक माह में संगठन का विस्तार मंगरौरा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत में हो जाय ऐसा बैठक में आये हुए सभी लोग सुनिश्चित करें । इस मौके पर उमाशंकर पाण्डेय ,राजेंद्र कुमार पाण्डेय ,सूरज मनी मिश्रा , विनोद चंद तिवारी , द्वारकाधीश तिवारी , महंत पाण्डेय ,अरुण पाण्डेय , दीपक पाण्डेय ,शिवा पाण्डेय विपिन देव शुक्ला , देव चंद्र पाण्डेय , पवन कुमार पाण्डेय , रामकृष्ण तिवारी ,सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
