प्रतापगढः शमशेरगंज प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के छात्रों का विदाई समारोह
March 14, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज में शनिवार को कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि पूर्णिमा विश्वकर्मा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है और मेहनत व अनुशासन से ही विद्यार्थी आगे बढ़ सकते हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।शिक्षिका मुक्ता गुप्ता ने कहा कि निरंतर अध्ययन और अच्छे आचरण से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम में अंशिका, साक्षी, सोनाक्षी, रहनुमा, आदर्श और दिव्यांशु ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को कॉपी-पेन देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय को डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने वाले शमशाद खान, मुख्तार खान और राम अवतार वर्मा को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक अनिरुद्ध यादव तथा संचालन हरिवंश शुक्ल शौर्य ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर अरुण कुमार रत्नाकर ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जाते ।इस मौके पर मीना गुप्ता, रवीन्द्र शर्मा, माधुरी देवी, नगीना गौतम, शुभम कुमार, सोना देवी और प्रदीप वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
