Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वाराणसी में गंगा की लहरों पर हुई इफ्तार पार्टी, बिरयानी खाने के बाद नदी में फेंकी हड्डियां


वाराणसी के राजघाट, नमो घाट के बीच नाव पर रोजे की इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंगा नदी में हुई इस इफ्तार पार्टी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा कि इफ्तार पार्टी के दौरान आयोजक ने रोजदारों ने फल और मेवा के साथ बिरयानी भी परोसी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताते हुए पुलिस से एक्शन की मांग की थी। उनका कहना है कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं और वहां नॉनवेज खाना एक गहरी साजिश का हिस्सा है। शिकायत में आरोप में लगाया गया कि नाव पर इफ्तार के दौरान नॉनवेज भोजन यानी बिरयानी परोसा गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह भी आरोप है कि रोजे की इफ्तार पार्टी में परोसे गए चिकन बिरयानी खाने के बाद उसके अवशेष गंगा में फेंके गए।

वीडियो में नाव सवार युवकों नॉनवेज का सेवन करते दिख रहे हैं, जिसे हिंदू भावनाओं के अपमान के रूप में देखा गया। प्रार्थना पत्र देने वाले भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने दोषियों के गिरफ्तारी की बात FIR में कही। इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |