Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: भांग की दुकान से गांजा बेच रहा था सेल्समैन,पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नदिहार बाजार स्थित एक लाइसेंसी भांग की दुकान के सेल्समैन को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

रविवार को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नदिहार बाजार में लाइसेंसी भांग की दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध गांजे की खेप के साथ मौजूद है।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से 02.190 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे अभियुक्त ने दो अलग-अलग बंडलों और छोटी-छोटी पुड़िया में भरकर रखा था।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी पहचान अनिल जायसवाल (पुत्र स्व. रामचन्दर जायसवाल, निवासी रतनगंज, थाना को0कटरा, मीरजापुर) के रूप में दी। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह उक्त लाइसेंसी भांग की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है और वहीं से अवैध गांजे की बिक्री कर रहा था।

राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 42ध्2026 के तहत धारा 8ध्20 छक्च्ै एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |