Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लिव-इन रिलेशनशिप, फिर शादी और अब टेकी कपल ने किया सुसाइड


बेंगलुरु के कोथानूर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक कपल ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान भानु चंद्र रेड्डी और उनकी पत्नी शाज़िया के रूप में हुई है। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जो प्राइवेट कंपनियों में काम करते थे और तेलंगाना के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, पति ने पहले अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मिलने के बाद शाज़िया ने कथित तौर पर अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच से पता चलता है कि शादीशुदा जिंदगी में चल रहे मनमुटाव के कारण कपल ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पति को हो रही स्वास्थ्य समस्याओं का भी इस घटना में कोई हाथ था।

कपल की शादी को करीब 9 साल हो गए थे और वे पहले लिव-इन रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कोथानूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |