Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा लखनऊ इकाई का होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया


लखनऊ । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से प्रारम्भ हुआ। कलाकारों ने गणेश वन्दना कार्यक्रम के माध्यम से भगवान गणपति की आराधना की और स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत, लखनऊ नगर-निगम के लोकप्रिय पार्षद उमेश चन्द्र सनवाल, उत्तराखण्ड के लखनऊ में प्रमुख व्यवसायी किशन सिंह बिष्ट तथा वरिष्ठ शिक्षा वित्त प्रोफेसर प्रकाश चन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेट कर उनका अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जनपद शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे प्रोफेसर प्रकाश चन्द्र तिवारी ने नव वर्ष प्रतिपदा पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किये और भारतीय नव वर्ष की समी उपस्थित जनों को हार्दिक शुभकामनाये व्यक्त की इस अवसर पर उत्तराखण्डी लोक गीत, लोक नृत्य, होली गीत, युगल नृत्य, एकल गीत के साथ उत्तराखण्ड का प्रमुख झोला नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्रोताओं एवं दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से कलाकारों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक बी०एस० डोलिया प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष नारायन दत्त जोशी, जिलामंत्री जयवीर सिंह बिष्ट वरिष्ठ, उपाध्यक्ष सोनेन्द्र बिष्ट, उपाध्यक्ष बृज मोहन नेगी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, आर०पी० जुयाल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, नारायन सिंह रावत, जगदीश सिंह बिष्ट, हरीश रौतेला, केशव बिटालु, हरीश मट्ट, हेमन्त सिंह गड़िया, महावीर सिंह खन्तवाल, मनीष सिंह रावत, भूपाल सिंह बनोला, भूपेन्द्र सिंह नेगी, पंकज राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शाखा डॉ राधा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |