प्रतापगढः मारपीट व तोडफोड की घटना में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
March 29, 2026
प्रतापगढ़। मारपीट व तोडफोड की घटना को लेकर लालगंज पुलिस ने दो नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के डीहमंेहदी निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व0 जगन्नाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस मार्च को रात करीब साढ़े सात बजे थाना क्षेत्र के काजीपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने आरोपियों ने उसकी कार को रोक लिया। आरोपी पदनाथपुर लक्ष्मणपुर निवासी प्रदीप यादव पुत्र राजेन्द्र यादव तथा रवि उपाध्याय व दो अज्ञात ने गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियो ने उसकी ब्रेजा कार में तोडफोड की। शोर मचाने पर आरोपियो ने पीडित की पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि समेत चार के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा तोडफोड व धमकी का केस दर्ज किया है।
.jpg)