Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बेसन का उबटन कैसे बनाया जाता है? चेहरे पर लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?


दादी-नानी के जमाने से उबटन को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। क्या आपने कभी बेसन का उबटन यूज किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको घर पर बेसन का उबटन बनाना सिखाएंगे। अगर आप सही तरीके से बेसन के उबटन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपकी त्वचा को चौतरफा लाभ पहुंच सकता है। बेसन का उबटन बनाने के लिए आपको 2 स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध चाहिए होगा। अगर आप चाहें, तो दूध की जगह दही या फिर गुलाब जल भी यूज किया जा सकता है।

कैसे बनाएं बेसन का उबटन- सबसे पहले एक कटोरी में बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में हल्दी और दूध भी निकाल लीजिए। दूध की जगह दही या फिर गुलाब जल भी निकाला जा सकता है। अब आपको सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। आपका औषधीय गुणों से भरपूर उबटन तैयार है। आइए इसे यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका- आपको बेसन के उबटन को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस उबटन को अपने चेहरे पर लगाए रखिए। जब बेसन का उबटन थोड़ा बहुत सूखने लग जाए, तब आपको हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस वॉश कर लेना है। हालांकि, बेसन के उबटन को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद- अगर आप एक हफ्ते में एक से दो बार बेसन के उबटन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए भी बेसन के उबटन को यूज किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी आप बेसन के उबटन को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |