लखनऊः फर्जी रजिस्ट्री के सहारे प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, तीन के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट
March 08, 2026
लखनऊ। आलमबाग, कृष्णानगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर उसके प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगा तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित डीजल शेड रोड निवासी आर्यन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह के अनुसार उन्होंने ग्राम अलीनगर सुनहरा, वार्ड व तहसील सरोजनीनगर स्थित खसरा संख्या 383 का मिनजुमला रकबा 2000 वर्गफुट का भूखंड भावना पाण्डेय पत्नी अनिल कुमार पाण्डेय से खरीदा था। आरोप है कि उक्त रजिस्ट्री उपनिबंधक सरोजनीनगर द्वितीय, लखनऊ के कार्यालय में बही संख्या 1, जिल्द संख्या 1543 के पृष्ठ 291 से 310 तक क्रमांक 16175 पर बीते 7 अगस्त 25 को पंजीकृत है। वही पीड़ित का कहना था 3 सितंबर 25 को गीता तिवारी पत्नी दिनेश चन्द्र तिवारी निवासी सूर्यनगर, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा अपने पति दिनेश चन्द्र तिवारी और प्रमोद तिवारी के साथ उनके उक्त प्लॉट पर पहुंचीं और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान वहां मौजूद मजदूरों, मिस्त्रियों और आर्यन सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। वही पीड़ित का कहना था उन्हें जानकारी करने पर पता चला कि गीता तिवारी ने अपने पति दिनेश चन्द्र तिवारी और प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर किसी फर्जी जनार्दन दास मित्तल के नाम से उनके प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली है, जबकि वास्तविक जनार्दन दास मित्तल की मृत्यु 12 मार्च 1981 को हो चुकी है। आरोप है कि फर्जी कूटरचित दस्तावेज के आधार पर प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें जान-माल की धमकी दी जा रही है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर एसीपी कृष्णानगर के आदेश पर गीता तिवारी, दिनेश चन्द्र तिवारी और प्रमोद तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)