लखनऊः तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, चालक फरार , मुकदमा दर्ज
March 08, 2026
लखनऊ। आलमबाग, आशियाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आशियाना थाना इलाके के सेक्टर-एफ एलडीए कॉलोनी निवासी हरगोविंद सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह के अनुसार उनका भतीजा आकाश सिंह पुत्र अनुज कुमार सिंह निवासी सेक्टर-एफ एलडीए कॉलोनी अपने मित्र दीपराज पुत्र तेज नारायण चैधरी निवासी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के साथ स्कूटी से घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में नावार्ड से सेक्टर-जी चैराहे की ओर जाते समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार संख्या यूपी 32 केए 6248 ने उनके भतीजे की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वही पीड़ित स्कूटी सवार के चाचा हरगोविंद सिंह का कहना था उक्त हादसे में उनके भतीजे आकाश सिंह का बायां हाथ टूट गया, जबकि उसके मित्र दीपराज का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। इस सडक हादसे में घायल भतीजे व उसके दोस्त को नजदीकी लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका भर्ती कर उपचार चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गाडी नम्बर के आधार पर आरोपित कार चालक की तलाश की जा रही है।
.jpg)