Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दुघरा से मानपुर मंडी को जोड़ने वाली सड़क बहुत ही अच्छी बनाई जायेगी - विधायक योगेश शुक्ला


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अकड़रिया कलां से होते हुए दुघरा जमखनवां होकर बगहा करौंदी होते हुए मानपुर मंडी सीतापुर हाईवे पर जोड़ने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर पड़ी हुई हैं। वहीं इस मामले में बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि यह सड़क बहुत ही आधुनिक तरीके से बनाई जायेगी और यह सड़क बहुत अच्छी बनाई जायेगी। इस सड़क पर चलने वाले राहगीरों के लिए जल्द ही इस सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि बीकेटी विधानसभा की सभी सड़कों को जल्दी बनवाया जायेगा,जो भी सड़के जर्जर है या खराब है उनको 6 महीने के अंदर सही व नई सड़कों का निर्माण करवाया जायेगा। श्री शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार विकास पर काम करती है, हालांकि यह सड़क काफी दिनों से जर्जर पड़ी हुई थी, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति व्यक्त की,लेकिन यह सड़क अच्छी बनेगी और अच्छी सामग्री मानकों के अनुसार बनाई जायेगी। जिससे बगहा, जमखनवां, करौंदी, मानपुर, अकड़रिया कलां,दुघरा, अन्य गांवों को काफी सुविधा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |