अमेठीः विद्युत विभाग पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप
March 07, 2026
अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर अंतर्गत भागलपुर निवासी उमर पुत्र शहाबुद्दीन ने तहसील दिवस प्रभारी से अपनी व्यथा बताई और कहा कि रिश्वतखोरी के चक्कर में विद्युत विभाग की अधिकारी बेनकाब हो गए हैं प्रदेश सरकार की नियमावली को भूलकर अपनी नियमावली से लगे कनेक्शन में हेरा फेरी करने में लगे हैं जो विद्युत विभाग के अधिकारियों के हिसाब से काम नहीं करता एक दिन उसे विद्युत विभाग रूपी आटा चक्की में पीसना पड़ता है मजे की बात है उमर ने एक आटा चक्की भी लगाया है इस आटा चक्की के चलते विद्युत कनेक्शन के वाट में परिवर्तन करके विद्युत विभाग का खेल चल रहा है उमर ने बताया की मनमानी तरीके से बिल भेज कर उपभोक्ता को परेशान किया जा रहा है उपभोक्ता ने बताया जिस हिसाब से विद्युत आपूर्ति हो उसी हिसाब से विद्युत बनाना चाहिए जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारी को बुलाकर नया दिलाने का भरोसा एवं विश्वास दिलाया अब देखना यह है कि विद्युत विभाग की अधिकारी जिला अधिकारी की बात पर खरे उतरते हैं या मनमानी तरीके से उमर पुत्र शहाबुद्दीन को परेशान करते हैं इसे तो वक्त बताएगा।
