Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोईः किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित आशिक अली पुत्र शुभान नट 24 वर्ष निवासी अचलपुर मजरे विराज कोतवाली मोहनगंज अमेठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


गौरतलब हो कि आरोपी ने होली के दिन शाम करीब सात बजे किशोरी को घर में अकेली पाकर नशे की हालत में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त घटना के संबंध में किशोरी की मां ने मोहनगंज पुलिस को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |