Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः फाँसी लगाने के बाद पेड़ की डाल टूटने से बची जान


सांगीपुर/प्रतापगढ़। उदयपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के अठेहा उपाध्यायपुर में मां भवानी ब्रिक फील्ड पर दिनेश तिवारी पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम अठेहा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ के भट्ठे पर काम करने वाला प्रदीप 30 वर्ष पुत्र चुन्नीलाल निवासी दुबे का पुरवा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी जिसका पत्नी से पैसे को लेकर बुधवार सुबह विवाद हुआ जिससे नाराज होकर झुग्गी से निकलकर कहीं चला जिसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी कि शाम लगभग 3रू30 पर ग्रामीणों द्वारा पता चला कि कुशौली गाँव के बगल बेर्रहा पुरवा के पास एक पीपल के डाल में झंडी के सहारे फाँसी लगा लिया था लेकिन फांसी लगाने के लिए जिस पेड़ की डाली का उपयोग किया था उसके टूट जाने के कारण नीचे गिर गया था चोटिल के गले पर चोट के  निशान दिख रहे थे मौके पर उदयपुर थाने की फोर्स पहुंच कर चोटिल को एंबुलेंस की सहायता से सी,एच,सी सांगीपुर इलाज हेतु ले जाया गया है जहां पर चोटिल की स्थिति सामान्य है कमर की चोट के लिए चोटिल को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ इलाज हेतु रेफर किया गया जहाँ पर इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |