
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मड़ियांव (फैजुल्लागंज), जोनदृ03 में स्थापित पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (च्ब्ज्ै) का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप शुक्ला, जोनल अधिकारी जोन-3 मनोज कुमार यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, लखनऊ स्वच्छता अभियान प्रा. लि. के प्रोजेक्ट हेड अभय रंजन, एस.के. वर्मा तथा मंच संचालिका शालिनी अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।उद्घाटन समारोह के दौरान महापौर ने स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण के महत्व पर विशेष बल देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाएं, तो आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।नगर निगम द्वारा यह परियोजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (च्च्च्) मॉडल के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसके तहत लखनऊ स्वच्छता अभियान प्रा. लि. को शहर के पांच जोनोंकृजोन-01, 03, 04, 06 एवं 07कृमें अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं का कार्य सौंपा गया है। इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सेकेंडरी कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन, सड़क और गलियों की सफाई, नालियों की सफाई तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था शामिल है।परियोजना के अंतर्गत कुल 35 साइटों पर च्ब्ज्ै एवं थ्ब्ज्ै स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अब तक 20 साइटों को पूर्ण कर संचालन में लाया जा चुका है, जबकि मड़ियांव स्थित यह 21वीं साइट है, जिसका गुरुवार को उद्घाटन किया गया। शेष 14 साइटों पर निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और उन्हें शीघ्र पूर्ण कर संचालन में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।तकनीकी रूप से इस च्ब्ज्ै में दो पोर्टेबल कॉम्पैक्टर स्थापित किए गए हैं, जिनकी हाइड्रोलिक क्षमता 20 घन मीटर है। इसके साथ ही भ्लअं कंपनी के निर्माण वाहन तथा ठींतंज ठमद्र के ट्रकों का उपयोग किया जा रहा है, जिनकी लोडिंग क्षमता 35 जीवीडब्ल्यू तक है।