Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बेटी से रिश्ता तोड़ने वाले शख्स से मां ने लिया बदला, गुंडा हायर करके उसके भाई की कार में लगवाई आग


मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी बेटी से रिश्ता तोड़ने वाले शख्स की कार को जलाने के लिए गुंडा हायर कर लिया। जब ये मामला खुला तो मां और आग लगाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

इंदौर में एक महिला ने अपनी बेटी से संबंध तोड़ने वाले शख्स के भाई की कार में आग लगाने के लिए एक गुंडे को हायर किया। मां की पहचान मनीषा अग्रवाल के रूप में हुई है और आग लगाने वाले गुंडे की पहचान अजय चौहान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मनीषा ने अजय को एक शख्स की कार को जलाने के लिए हायर किया था और इस हमले को अंजाम देने के लिए 15 हजार रुपए दिए थे।

जिस कार में आग लगाई गई, वह उस शख्स के भाई की थी, जिसके साथ मनीषा की बेटी का रिलेशन था लेकिन बाद में ये खत्म हो गया। इस घटना में इंदौर पुलिस ने अग्रवाल और अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों (कपल) के बीच 85,000 रुपये के उपहारों की वापसी को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए बदला लेने का मकसद पैदा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, बेटी की शादी एक शख्स से नहीं होने से मां इतना आगबबूला हो गई कि उसने एक गुंडे को पैसे देकर हायर किया और उस गुंडे से एक युवक की कार में आग लगवाई। ये युवक उस शख्स का भाई था, जिससे लड़की की सगाई टूटी थी। इस मामले को सुनकर हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि रिश्ता टूटने पर इस तरह से बदला लेना जायज नहीं है। इसकी जगह पर कानूनी तरीके से भी बात को रखा जा सकता था। अब ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |