Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: सूरसदन में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का सम्मान


आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग आगरा के तत्वावधान में आज सूरसदन प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के निपुण घोषित विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रत्येक विकास खंड से एक-एक ब्लॉक नोडल एवं तीन-तीन सुगमकर्ता शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा द्वारा की गई। अतिथियों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और अन्य शिक्षकों को प्रेरित करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |