Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लैला खान मेरी पत्नी नहीं हैं मेरी बहन हैं-फरदीन खान


एक्टर फरदीन खान हाल ही में स्पॉट हुए. वो मुंबई में एक इवेंट में गए हुए थे. इस दौरान वो एक वुमेन के साथ दिखे. वुमेन ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फरदीन खान वीडियो में पैपराजी को ये क्लियर करते नजर आ रहे हैं कि उनके साथ जो वुमेन हैं वो उनकी पत्नी नहीं हैं.

फरदीन ने कहा, 'मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि ये मेरी पत्नी नहीं हैं. ये मेरी बहन हैं. बहुत सारे हैंडल पर आप लोग इन्हें मेरी पत्नी लिखते हैं.' ये सुनने के बाद फरदीन खान की बहन हंसने लगती हैं और कहती हैं- ये बहुत जरुरी था.

फरदीन खान की बहन का नाम लैला खान हैं. लैला और फरदीन दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बच्चे हैं. लैला खान की शादी फरहान फर्नीचरवाला के साथ हुई है. वो लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं.

बता दें कि फरदीन का ये वीडियो इस बीच में आया है, जब उनकी पत्नी संग अनबन की खबरें चर्चा में बनी हैं. वहीं फरदीन खान की शादी दिसंबर 2005 नताशा माधवानी संग शादी की थी. नताशा एक्टर मुमताज और मयूर माधवानी की बेटी हैं. फरदीन खान और नताशा एक बेटी और एक बेटा है

2023 में नताशा और फरदीन के अलग होने की खबरें आई थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फरदीन और नताशा कुछ सालों से अलग-अलग रह रहे थे. वहीं फरदीन ने कहा था कि वो अपने बच्चों की डेली लाइप को बहुत मिस करते हैं. उन्हें ग्रो करते हुए देखना मिस करते हैं. फरदीन ने बताया कि जब भी उनके बच्चे मुंबई आते हैं वो पूरा समय उन्हें देते हैं. हालांकि, फरदीन और नताशा की तरफ से उनकी शादी में अनबन को लेकर रिएक्ट नहीं किया गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |