सुल्तानपुर: स्कॉर्पियो बाइक की टक्कर में दो युवक बाल बाल बचे
March 08, 2026
सुल्तानपुर । विद्युत उपकेंद्र के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने सामने कि टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बाल बाल बच गए। हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह छात्राग्रस्त हो गई। या घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई। जौनपुर जिले के बरहा खुर्द(रामपुर)निवासी राम नरेश 45 वर्ष और अनिल 22वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से मरूई कम के सिलसिले में जा रहा थे।अखंड नगर विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों क्षतीग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ब्भ्ब्)अखंड नगर ले जाया गया। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर श्रवण ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सौभाग्य से दोनों युवक को गंभीर चोट नहीं आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
