Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एडवोकेट शिवांगी गंगवार का प्रेरक संदेश


रूद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एडवोकेट शिवांगी गंगवार ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की नारी की ताकत उसकी चुप्पी में नहीं, बल्कि उसकी आवाज में है, जो अन्याय के सामने झुकती नहीं और अपने अधिकारों के लिए डटकर खड़ी होती है।

एडवोकेट शिवांगी गंगवार ने कहा कि बदलते भारत में महिलाएं अब केवल कहानियों का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे खुद इतिहास रच रही हैं। आज की नारी शिक्षा, कानून और समाज के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।

उन्होंने कहा कि आज की महिला वह आग है जो अंधेरों से डरती नहीं और सच के लिए आवाज उठाने से भी नहीं रुकती। अब नारी अबला नहीं, बल्कि बदलाव की आंधी है, जो हर बेड़ी तोड़कर आगे बढ़ रही है और नए युग की सशक्त पहचान बन रही है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण से ही समाज और देश का विकास संभव है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |