Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से हुआ विधायक डॉ. नीरज बोरा की सुमधुर आवाज में भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ हुआ रिलीज’! सादगी सेवा और समर्पण के साथ-साथ भक्ति की मिसाल है-डॉक्टर नीरज बोरा


लखनऊ। आध्यात्मिकता और संगीत के संगम के साथ, सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा का नया श्याम भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ भव्य रूप से रिलीज कर दिया गया है। यह भजन प्रदेश के मुखिया और संत समाज के जीवंत हस्ताक्षर योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों से रिलीज हुआ। श्री श्याम के चरणों में समर्पित यह भजन अपनी कर्णप्रिय धुन और भक्तिपूर्ण शब्दों के कारण श्रोताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

डॉ. नीरज बोरा ने अपनी श्रद्धा और मधुर आवाज से इस भजन को जीवंत किया है। प्रतिभाशाली शिवम श्रीवास्तव ने इस भजन को लिखा है और संगीतबद्ध किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट के निर्माता वत्सल बोरा हैं।भजन में संगीत की गहराई को बढ़ाने के लिए बिंदु बोरा, शिवम श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता,पंकज चाहर, मधु पाठक मांझी, प्रीतू और प्रिंस श्रीवास्तव ने कोरस में अपना विशेष सहयोग दिया है।

नृत्य निर्देशिका तृप्ति गुप्ता और उनकी टीम ने सुंदर प्रस्तुति दी है। आकर्षक दृश्यों और कुशल निर्देशन का कार्य आकाश सिंह एवं शिवम श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। इस भजन की शूटिंग दिव्य स्थान लाडली जी मंदिर बरसाना, दानघाटी मंदिर गोवर्धन जहां पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार जी का विशेष सहयोग रहा, वृंदावन में यमुना जी और कई अन्य रमणीय स्थान दर्शाए गए हैं। लवी दीक्षित और उनकी टीम ने वीडियो शूटिंग और एडिटिंग का कार्य संपन्न किया है।

इस अवसर पर डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि भक्ति संगीत मन की शांति का माध्यम है और बाबा श्याम की कृपा से ही यह भजन सफल हो पाया है। उन्हें उम्मीद है कि यह भजन भक्तों के हृदय को स्पर्श करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |