Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित


तिर्वा /कन्नौज। तिर्वा के श्रीमती राम दुलारी गहोई सरस्वती शिशु मंदिर मे सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य राजेश गुप्ता आशु और हरस्वरूप गुप्ता और प्रधानाध्यापक राजबहादुर दक्ष ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिणाम घोषितपरिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर मे उत्साह का माहौल देखा गया। विद्यालय मे कुल 1269 विद्यार्थी पंजीकृत है जिसमे 1267 बच्चे बार्षिक परीक्षा मे सम्मिलित हुए।जिसमे सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

कक्षा नर्सरी से पंचम तक के विभिन्न वर्गों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों रियांश राजपूत आराध्या सिंह यश कुमार को सम्मानित किया गया। 

नव्या पोरवाल दिव्यांश सिंह अयांश रियांश राजपूत आरोही मुदित कुमार अखंड नारायण अर्नव अनन्या आराध्या सिंह शिखा उत्कर्ष योगिराज ने अपनी अपनी कक्षा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा मे कनिका यादव रिया तिवारी दिव्यांशी अनाया वैष्णवी अंश राजपूत आराध्या प्रिन्स राजपूत अभयराज योगिराज को भी प्रथम पुरस्कार मिला।साथ ही विद्यालय के उपाध्यक्ष कौशल किशोर ने उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रधानाध्यापक राजबहादुर दक्ष को अंगबस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया ।

प्रधानाचार्य राजबहादुर दक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रामतीर्थ राजपूत आदेश कुमार रमेश चन्द्र राजपूत पंकज गुप्ता इंद्रजीत सिंह बीरेंद्र उमेश कुमार ओमशंकर राजेश कुमार अजय कुमार रमेशचंद्र यादव शिशु पाल आरती आशा राजपूत सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |