कन्नौज। भगवान महावीर स्वामी के 2627 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अहिंसा और सत्य का संदेश लेकर निकली यह शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
इस शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कन्नौज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद रईस ने शोभा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हाजी रईस ने यात्रा मे शामिल धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। साथ ही उन्होंने सेवा भाव के साथ सभी लोगों के बीच फल और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया।
हाजी मोहम्मद रईस ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महावीर का संदेश श्जियो और जीने दोश् पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज मे प्रेम और सद्भावना का संचार होता है। शोभा यात्रा मे जैन समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु शामिल हुए जो भजनों और जयकारों के साथ भक्ति के रंग मे रंगे नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
